ePaper

दिल्ली में जी-20 को लेकर बैठक आज, झारखंड के अधिकारी होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा रांची प्रशासन

Updated at : 13 Jan 2023 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में जी-20 को लेकर बैठक आज, झारखंड के अधिकारी होंगे शामिल, तैयारियों में जुटा रांची प्रशासन

रांची में होने वाली बैठक में जी-20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे. जी-20 की बैठक को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है.

विज्ञापन

जी-20 (दुनिया के विकासशील व विकसित देशों का संगठन) की रांची में मार्च में होने वाली बैठक को लेकर शुक्रवार को नयी दिल्ली में बैठक होगी. जी-20 देशों के अधिकारियों के अलावा विभिन्न राज्यों के नोडल अफसर भी इसमें शामिल होंगे. झारखंड से एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर व अन्य अधिकारी शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गये हैं. गुरुवार की बैठक में यह तय हो जायेगा कि मार्च में किस तिथि को जी-20 की बैठक कोल इंडिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी.

रांची में होने वाली बैठक में जी-20 देशों के करीब 540 प्रतिनिधि भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर 29-30 सितंबर 2022 को देश के जी-20 के निदेशक (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स) सहित दो सदस्यीय टीम ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आइजी अभियान अमोल वीणुकांत होमकर और एसपी सुरक्षा शिवानी तिवारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी. रांची में जी-20 की बैठक को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola