साइनी को दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

साइनी को दोस्तों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

रांची : डीएवी नीरजा सहाय कांके स्कूल की छात्रा रही साइनी को फ्रेंडशिप डे पर उसके दोस्तों ने श्रद्धांजलि दी. कुछ दोस्तों ने अपने घरों में ही दो मिनट का मौन रखा. उसके दोस्त कमलकांत दुबे ने बताया कि वर्ष 2014 में साइनी की लिवर व किडनी खराब हो गई थी. वही सिकल सेल एनेमिया से भी ग्रस्त थी. इलाज के लिए करीब 30 लाख रुपये चाहिए था. साइनी के दोस्तों ने 15 लाख रुपये चंदा कर जुटाए थेे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मदद की थी, लेकिन साइनी को बचाया नहीं जा सका. साइनी की याद में दोेस्तों ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए द पावर ऑफ यूथ संगठन भी बनाया है. लॉकडाउन में भी जरूरतमंदों में राहत सामग्री बांटी गयी़ इस दौरान भीम सिंह, प्रेम राजवीर, नीरज, सुमित तिवारी, शुभम, सुकेश तिवारी, सागर आदि दोस्तों ने साइनी को श्रद्धांजलि दी है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola