बेड़ो में ऑटो के पलटने से चार महिलाएं घायल, दो गंभीर

थाना क्षेत्र के दुधिया मोड़ के समीप बेड़ो-पुरनापानी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे सवारी ऑटो (जेएच-01एफ-4174) के पलट जाने से ऑटो में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
बेडो. थाना क्षेत्र के दुधिया मोड़ के समीप बेड़ो-पुरनापानी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब 5.30 बजे सवारी ऑटो (जेएच-01एफ-4174) के पलट जाने से ऑटो में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों में ककरिया नेहालू गांव निवासी जौरी उरांव (40), जल सहिया सरोज उरांव (45), बालमुनी उरांव (30) और बासमती उरांव (22) शामिल हैं. घायल महिलाओं को ऑटो चालक सुकरा उरांव व मंगु भगत ने ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से गंभीर रूप से घायल सरोज उरांव व जौरी उरांव को रिम्स रेफर किया गया. सभी महिलाएं बेड़ो बाजार से ऑटो में सवार होकर नेहालु लौट रही थीं. बताया जाता है कि तेज गति के कारण ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गया और यह हादसा हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




