आदर्श पंचायत बड़ाम में विकास कार्यों का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

आदर्श पंचायत बड़ाम में विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन

नामकुम : आदर्श पंचायत बड़ाम में मॉडल विद्यालय के गेट निर्माण, पेवर ब्लॉक व आरसीसी पाइप निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद संजय सेठ व खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने संयुक्त रूप से किया. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत इस पंचायत का विकास किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा. वहीं पूर्व में बने भवन में अनियमितता को देख उपायुक्त के माध्यम से कार्रवाई करने की बात कही. इससे पूर्व सांसद ने कालीनगर में महिलाओं द्वारा बनायी जा रही पीपीइ किट को देखा.

उनके कार्यों की सराहना की. मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सीता लकड़ा, जिप सदस्य आरती कुजूर, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार मिश्रा, मुखिया विजय टोप्पो, अर्चना मिश्रा, विपिन टोप्पो, गाजू महतो, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की, गोपाल चौधरी, फुलकुमारी देवी, अंजू कुजूर, अशोक मुंडा, गोरखनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola