ePaper

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया शिव मंदिर का स्थापना दिवस

Updated at : 08 Feb 2026 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया शिव मंदिर का स्थापना दिवस

शिव मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण का छठा स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

खलारी. खलारी बाजारटांड़ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर के भव्य पुनर्निर्माण का छठा स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दिन के 11.20 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन प्रारंभ हुआ, जो शनिवार को निर्धारित समय पर विधिवत रूप से संपन्न हुआ. अखंड कीर्तन में महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान हरि के नाम का जाप करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. कीर्तन समापन के उपरांत मंदिर के पुजारी अशोक मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया. दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. विदित हो कि खलारी बाजारटांड़ स्थित इस शिव मंदिर का पुनर्निर्माण ओड़िया शिल्पकारों द्वारा किया गया है, जिन्होंने इसे भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है. मंदिर परिसर में भगवान शिव के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं. यह मंदिर न केवल खलारी बाजारटांड़, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है. सावन माह, महाशिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. मंदिर कमेटी द्वारा वर्षभर विभिन्न पूजा महोत्सवों का आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम के समापन पर शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया. अखंड कीर्तन एवं आयोजन में सिद्धनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, रमानाथ सिंह, रवि शर्मा, रंजीत सिंह, अवध सिंह, सत्यदेव वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, भोला सिंह, अनिल गुप्ता, सियाराम सिंह, दिनेश सिंह, अभिलाष राय, देवेंद्र गुप्ता, अवधेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, उदय सिंह, सुनील सिंह, राजीव गुप्ता, अशोक मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, कृष्णा रजक, विष्णु गोयल, अंकित सिंह, रौशन साव, महेश झा, राहुल गुप्ता, संजय केशरी, मोनू रजक, अंकुर गोयल, राहुल गोयल, भोला केशरी, पुष्पेंद्र सिंह, विजय सोनी, कमल झा सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola