ePaper

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार से की मांग, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से करें शुरू

Updated at : 11 May 2020 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार से की मांग,  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से करें शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू की जाए, जिससे उन किसानों की कुछ मदद हो पाये जो अभी लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इस योजना की शुरुआत रघुवर दास के कार्यकाल में की गयी थी. इसके तहत किसानों को जमीन के अनुपात में सालाना पांच से 25 हजार रुपये तक की राशि प्रदान की जाती थी. किसानों के खाते में सहयोग के रूप में सीधे पैसे भेजे जाते थे.

विज्ञापन

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना फिर से शुरू की जाए, जिससे उन किसानों की कुछ मदद हो पाये जो अभी लॉकडाउन में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इस योजना की शुरुआत रघुवर दास के कार्यकाल में की गयी थी. इसके तहत किसानों को जमीन के अनुपात में सालाना पांच से 25 हजार रुपये तक की राशि प्रदान की जाती थी. किसानों के खाते में सहयोग के रूप में सीधे पैसे भेजे जाते थे.

Also Read: झारखंड: बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, यह लगा है आरोप

रघुवर दास ने कहा कि हमारे अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से संबल बनाने और उन्हें छोटी-मोटी चीजों के लिए ऋण ना लेना पड़े, इसके लिए पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी. इस योजना की शुरुआत होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिली थी. किसानों को सालाना पांच हजार से 25 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल रही थी.

उन्होंने कहा कि इस राशि से किसान भाई खाद, बीज, उर्वरक आदि की खरीद कर पा रहे थे. साथ ही ओलावृष्टि और मौसम के कारण फसल को हुए नुकसान की भी थोड़ी भरपाई हो जाती थी. लेकिन वर्तमान सरकार ने योजना बंद कर दी. जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिक सेहत पर पड़ रहा है. ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने के कारण किसानों की कमर टूट गयी है और किसानों की आत्महत्या की घटनाएं होने लगी है.

Also Read: झारखंड के इन जिलों को बंगाल व ओड़िशा से चलने वाली ट्रेन का भी मिलेगा लाभ, सप्ताह में दो दिन रांची से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कैसे बुक करें टिकट

उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से आग्रह है कि फिर से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू कर किसानों के खाते में राशि दी जाए, ताकि हमारे अन्नदाताओं को किसी का कर्जदार ना बनना पड़े और वे भी स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर सकें.

रघुवर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को राहत दे रही है. राज्य सरकार भी संकट की इस घड़ी में किसानों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाते हुए एकमुश्त राशि उन्हें दे. श्री दास ने कहा कि वर्तमान में हुई खरीद की बकाया राशि भी किसानों को यथाशीघ्र दें ताकि वे भुखमरी और कर्जदारी से बच सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola