Ranchi News : सेवा सदन में शीघ्र 500 रुपये में डायलिसिस की मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

Ranchi News : नागरमल मोदी सेवा सदन में कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने भ्रमण किया. हृदय विभाग में मिल रही सुविधा की जानकारी ली.

विज्ञापन

रांची. नागरमल मोदी सेवा सदन में कोल इंडिया के पूर्व चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने भ्रमण किया. हृदय विभाग में मिल रही सुविधा की जानकारी ली. वरीय उपाध्यक्ष पुनीत पोद्दार और डॉ विनय कुमार सिंह ने हृदय विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराया. पूर्व अध्यक्ष अजय मारू ने कहा कि सेवा सदन के अच्छे कार्यों में कभी धन की कमी नहीं होती है. कोल इंडिया के सहयोग से हृदय विभाग शुरू किया गया है. शीघ्र ही 500 रुपये में डायलिसिस की सुविधा दी जायेगी.

सेवा सदन की उपलब्धियों की सराहना की

मुख्य अतिथि प्रमोद अग्रवाल ने सेवा सदन की उपलब्धियों की सराहना की. सचिव आशीष मोदी धन्यवाद ज्ञापन किया. संचालन सहसचिव वेद प्रकाश बागला ने किया. मौके पर पूर्व सांसद महेश पोद्दार, गोवर्द्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया, उपाध्यक्ष रेखा जैन, अरुण खेमका, ललित केडिया, आलोक तुलस्यान, पवन कनौई, प्रेम मितल, राजकुमार गाड़ोदिया, गौतम मोदी और वरुण जालान उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola