Fodder Scam Case: चारा घोटाले में लालू प्रसाद की फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 15 फरवरी को आयेगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Fodder Scam Case: सीबीआई कोर्ट इस मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनायेगा. कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 आरोपी हैं.

विज्ञापन

Fodder Scam Case: सीबीआई की विशेष अदालत में डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाला मामले में आज शनिवार को बहस पूरी हो गई. सीबीआई कोर्ट इस मामले में 15 फरवरी को फैसला सुनायेगा. कोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 101 आरोपी हैं. इससे एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लालू प्रसाद फिलहाल जमानत पर हैं. आपको बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लालू प्रसाद समेत 101 आरोपी

चारा घोटाले का सबसे बड़ा यह मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा है. 1990 से 1995 के बीच 139. 35 करोड़ की अवैध निकासी की गयी थी. इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तत्कालीन लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, पूर्व विधायक डॉ आरके राणा, पशुपालन विभाग के अधिकारी फूलचंद सिंह, वित्त सचिव बेक जूलियस, संयुक्त सचिव केएम प्रसाद सहित कई अधिकारी व आपूर्तिकर्ता आरोपियों में शामिल हैं.

Also Read: School Reopen: सीएम अंकल अब स्कूल खोल दीजिए, पोस्ट कार्ड से बच्चों ने सीएम हेमंत सोरेन से लगायी गुहार
चार मामलों में मिल चुकी है सजा

चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव से जुड़े झारखंड में कुल पांच मामले हैं. इनमें से चार मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है. लालू को पहले ही चाईबासा के दो मामले, देवघर व दुमका से जुड़े चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वे फिलहाल जमानत पर हैं. अब चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. 15 फरवरी को अदालत फैसला सुनायेगी. इससे एक बार फिर लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Also Read: Jharkhand News: जमीन कारोबारी मर्डर केस में बुलेट रानी व उसके प्रेमी समेत तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola