रांची में फ्लाईओवर निर्माण के बाद लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा, देखें तस्वीरें

Updated at : 21 Aug 2022 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में फ्लाईओवर निर्माण के बाद लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा, देखें तस्वीरें

राजधानी रांची की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची की जनता को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं (दो फ्लाईओवर और एक एलिवेटेड कॉरिडोर) की सौगात दी है. इन सड़कों का निर्माण पथ विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने की योजना है. वहीं, सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी.

विज्ञापन
undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का आधारशिला रखा. जिसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 किमी का फोरलेन फ्लाईओवर-एलिवेटेड आरओबी का निर्माण होगा, जिसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है.

undefined

यह रांची के कोकर चौक की तस्वीर है. सड़क के निर्माण के बाद कोकर और कांटाटोली की ओर जाने वाले सड़क ऐसी दिखेगी. यहां लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी.

undefined

यह तस्वीर कडरू की है. फ्लाइओवर बनने के बाद बिल्कुल ऐसी ही सड़क दिखेगी. रांची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता रहता है. इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक राहत मिलेगी.

undefined

रांची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 किमी फोरलेन का निर्माण होगा. इसकी लागत 129.16750 करोड़ रुपये है.

undefined

यह राजेंद्र चौक की ओर जाने वाली तस्वीर है. इसके साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक 5.300 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा. इसके बाद रांची की तस्वीर बदल जायेगी.

undefined

बता दें कि तीनों योजना में सबसे पहली परियोजना रातू रोड की है. इसमें एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाने के लिए मिट्टी की जांच पूरी हो गई है.दूसरी परियोजना सिरम टोली से राजेंद्र चौक होकर मेकन चौक तक फ्लाईओवर बनाने की है. इसके लिए भी मिट्टी जांच का काम हो रहा है. तीसरी परियोजना एनएच-23 पर पिस्का आरओबी बनाने की है.

undefined

रांची के कटहल मोड़ से अरगोड़ आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब रांची में फ्लाईओवर व सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा. इसके लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola