झारखंड में इस साल पांच लाख वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद, पटरी पर लौटने के करीब है ऑटोमोबाइल बाजार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2022 11:27 AM
झारखंड में ही 2022 में कुल 4,58,532 वाहनों की बिक्री में दो पहिया वाहन 3,01,897 और चारपहिया वाहनों की कुल बिक्री 49,040 हुई है. जबकि, रांची में कुल 89,783 वाहनों में से दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री 61,504 और चार पहिया वाहनों की कुल बिक्री 19,088 हुई है.
झारखंड के लिए अच्छी खबर है. रांची सहित पूरे झारखंड का ऑटोमोबाइल बाजार पटरी पर लौटने के करीब पहुंच चुका है. नये-नये मॉडल व अत्याधुनिक सुविधाएं खरीदारों को लुभा रही है. तीन वर्षों के बाद इस साल यह बाजार सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा. इससे ऑटोमोबाइल डीलर उत्साहित हैं. झारखंड में ही 2022 में कुल 4,58,532 वाहनों की बिक्री में दो पहिया वाहन 3,01,897 और चारपहिया वाहनों की कुल बिक्री 49,040 हुई है. जबकि, रांची में कुल 89,783 वाहनों में से दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री 61,504 और चार पहिया वाहनों की कुल बिक्री 19,088 हुई है.
वर्ष 2018 के बाद से रांची सहित पूरे झारखंड में वाहनों की बिक्री में लगातार गिरावट हो रही है. साल 2018 में झारखंड में 6,34,760, 2019 में 5,58,121, 2020 में 4,82,880 व 2021 में 4,70,396 वाहनों की बिक्री हुई थी. वर्तमान में झारखंड में औसतन हर माह 42,000 वाहन और रांची में हर माह 8,500 वाहनों की बिक्री हो रही है. वर्तमान ट्रेंड को देखते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर के जानकार बताते हैं कि झारखंड में यह आंकड़ा दिसंबर तक पांच लाख वाहनों या इसके आसपास पहुंच जायेगा.
Also Read: झारखंड में सामान्य दिनों की तुलना में अक्तूबर में वाहनों की हुई जबरदस्त बिक्री, जानें क्या है वजह
पड़ोसी राज्य ओड़िशा और बिहार से झारखंड का टैक्स कम होने और कोरोना काल के बाद निजी वाहनों की बढ़ती प्राथमिकता के कारण वाहनों की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है. यही कारण है कि इस साल ऑटोमोबाइल बाजार ग्रोथ में रहेगा.
-प्रवीण कुमार प्रकाश, डीटीओ, रांची
साल रजिस्ट्रेशन ग्रोथ
-
2022 4,58,532 —
-
2021 4,70,396 (-2.59%)
-
2020 4,82,880 (-13.48%)
-
2019 5,58,121 (-12.07%)
-
2018 6,34,760
साल रजिस्ट्रेशन ग्रोथ
-
2022 89,783
-
2021 90,590 (-4.52%)
-
2020 94,883 (-13.38%)
-
2019 1,09,540 (-16.82%)
-
2018 1,31,684
झारखंड में फेस्टिव सीजन अक्टूबर 2022 में सभी प्रकार के कुल 59,664 वाहनों की बिक्री हुई थी. जबकि, रांची में यह आंकड़ा 14,180 वाहनों का था. अक्तूबर में ही दुर्गा पूजा, धनतेरस और छठ पूजा थी.
रिपोर्ट : राजेश कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










