पलामू में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 132

Updated at : 08 May 2020 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव, झारखंड का आंकड़ा पहुंचा 132

पलामू से पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इटकी के यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई सैंपल की जांच में गुरुवार को पांच पॉजिटिव पाये गये. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है.

विज्ञापन

रांची : पलामू से पांच कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इटकी के यक्ष्मा आरोग्यशाला में हुई सैंपल की जांच में गुरुवार को पांच पॉजिटिव पाये गये. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने की है. इनमें चार पुरुष (दो की उम्र 21-21 वर्ष, दो की उम्र 23-23 वर्ष) और एक महिला (30 वर्ष) है. चार पुरुषों में दो मनातू और दो नौडीहा के रहनेवाले हैं. वहीं महिला पाटन की रहनेवाली है.पलामू में कुल संक्रमितों की संख्या आठ हो गयी है. जानकारी के अनुसार, पॉजिटिव पाये गये लोग छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के कोरिया स्थित क्वारेंटाइन सेंटर से भागकर आये थे. इनके साथ कुल 21 लोग भागे थे. पलामू पहुंचने पर जिला प्रशासन ने सभी को तुंबागड़ा स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था.

इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 132 हो गयी है. 50 मरीज स्वस्थ हो गये, रिम्स से नौ को भेजा गया घरस्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को कुल 1133 सैंपल की जांच हुई. इसमें 885 सरकारी लैब और 248 निजी लैब में जांच हुई. केवल पांच पॉजिटिव पाये गये.

इधर रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि रिम्स में भर्ती नौ लोगों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है. बोकारो में भी तीन मरीज स्वस्थ हो गये हैं. बोकारो में इस समय एक भी केस नहीं है. वहीं गिरिडीह, हजारीबाग और धनबाद में भी केस की संख्या शून्य हो गयी है. अब तक राज्य में 50 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस 81 हैं

राज्य में कोरोना की स्थिति

जिला पॉजिटिव मौत स्वस्थ

रांची 93 2 30

बोकारो 10 01 09

हजारीबाग 03 00 03

धनबाद 02 00 02

गिरिडीह 02 00 02

सिमडेगा 02 00 01

देवघर 04 00 02

गढ़वा 03 00 00

पलामू 08 00 00

जामताड़ा 02 00 00

गोड्डा 01 00 00

दुमका 02 00 00

कुल 132 03 50

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola