ePaper

FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024: अमेरिका के हाथों हार के बाद रो पड़ी न्यूजीलैंड की कैप्टन

Updated at : 16 Jan 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024: अमेरिका के हाथों हार के बाद रो पड़ी न्यूजीलैंड की कैप्टन

मंगलवार को रांची में संयुक्त राज्य अमेरिका ने न्यूजीलैंड को हराकर एएफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. न्यूजीलैंड को इससे पहले भारत ने हराया था. लगातार दूसरी हार के बाद न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे.

विज्ञापन

मंगलवार को रांची में संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने से काफी मजबूत टीम न्यूजीलैंड को हराकर एएफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. लगातार दूसरी हार के बाद न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे. मीडिया से बात करते समय भी न्यूजीलैंड की कप्तान रो रही थी. उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकार के रिजल्ट की उम्मीद नहीं थी. कहीं न कहीं कमी रह गई, इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भारत की जीत या हार पर टिकी है. अगर भारत अपना आखिरी मुकाबला इटली के खिलाफ जीत जाता है तो भारत सेमीफाइनल में चला जाएगा और न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगा. पूल ए से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दो टीमें जर्मनी और जापान हैं. भारत अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका मुकाबला जर्मनी से होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola