FIH Hockey Olympic Qualifier: जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया, अब भारत की बारी

Updated:
विज्ञापन
FIH Hockey Olympic Qualifier: जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 से हराया, अब भारत की बारी

झारखंड की राजधानी रांची में एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर खेला जा रहा है. पहले दिन दूसरे मुकाबले में जापान ने चेक गणराज्य को हरा दिया. जापान ने इस मुकाबले में 2-0 से जीत हासिल की. पहले मुकाबले में जर्मनी ने चिली को 3-0 से हराया था.

विज्ञापन

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 गोल से हरा दिया. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में दूसरे मैच के समय मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर मौजूद थे. मुकाबले की शुरुआत में ही 4 मिनट पर ही सुजुकी म्युई ने गोल दागकर जापान को 1-0 से बढ़त दिला ली. दूसरे क्वाटर में एक भी गोल नहीं हुआ. वहीं, तीसरे क्वाटर में पेनल्टी शूटआउट का फायदा उठाते हुए 40वें मिनट ओइकावा शिहोरी ने गोल दागा. जीत के बाद जापान के कोच ने कहा कि हमने बेहतर खेल दिखाया, लेकिन गोल के कई मौके भी गंवाए. हमने गोल के कई मौके बनाएं लेकिन गोल कर नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि अगले मैच में जर्मनी के खिलाफ हम बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola