फीस नहीं लेने का मानवता के आधार पर आग्रह किया था, आगे आदेश भी देंगे : शिक्षा मंत्री
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 20 May 2020 12:09 AM
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि उन्होंने मानवता के आधार पर निजी स्कूलों से फीस नहीं लेने का आग्रह किया था. इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रबंधन को आदेश भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में निजी स्कूलों के फीस लेने को लेकर कमेटी गठित होने वाली है.
रांची : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि उन्होंने मानवता के आधार पर निजी स्कूलों से फीस नहीं लेने का आग्रह किया था. इस मामले में कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद स्कूल प्रबंधन को आदेश भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में निजी स्कूलों के फीस लेने को लेकर कमेटी गठित होने वाली है. कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री ने स्कूलों से तीन माह तक फीस नहीं लेने का आग्रह किया था.
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि राज्य में जिन विद्यालयों को बंद किया गया है, उन्हें फिर से खोलने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू की गयी है. सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गयी है. पदाधिकारी से पूछा गया है कि स्कूल किस परिस्थिति में बंद किया गया था और अगर अब खोला जाये, तो उसे क्यों खोला जाये. इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी बात करने को कहा गया है. इसके बाद विलय किये गये स्कूल को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










