सड़क दुर्घटना में फादर ग्रेगोरी बिलूंग व स्टेनिसलास की मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में कपूचिन सोसाइटी, रांची के चेयरमैन फादर ग्रेगोरी बिलूंग (56) और फादर स्टेनिसलास कुजूर (65) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रांची. सड़क हादसे में कपूचिन सोसाइटी, रांची के चेयरमैन फादर ग्रेगोरी बिलूंग (56) और फादर स्टेनिसलास कुजूर (65) की मौत हो गयी. दोनों एक ही स्कॉर्पियो से तोरपा से रांची जा रहे थे, जिसे फादर ग्रेगोरी चला रहे थे. रास्ते में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद दोनों कार के अंदर अपनी-अपनी सीट पर फंस गये थे. फादर ग्रेगोरी ओड़िशा तथा फादर स्टेनिसलास छत्तीसगढ़ के रहनेवाले थे. वर्तमान में दोनों विद्या सदन, सामलोंग रांची में रह रहे थे.

पेड़ से टकरा गयी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, रविवार को कपूचिन सोसाइटी द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के बच्चे सहित फादर व अन्य स्टाफ पिकनिक मनाने तोरपा के चंचलाघाघ आये थे. पिकनिक मनाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे. फादर ग्रेगोरी बिलूंग तथा फादर स्टेनिसलास कुजूर की स्कॉर्पियो तोरपा से डोड़मा के बीच चकला मोड़ के पास पेड़ से टकरा गयी. घटना पर विधायक सुदीप गुड़िया ने शोक जताया है. घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल रेफरल अस्पताल से एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजा. एम्बुलेंस से दोनों फादर के शवों को तोरपा थाना लाया गया.

हादसे की सूचना पर लोग पहुंचे, शवों को बाहर निकाला

हादसे की सूचना पाकर उपप्रमुख संतोष कर, मुखिया जॉन तोपनो, फादर जोसेफ, फादर विलफ्रेड बागे, सिस्टर अलमा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो सहित आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव, सबइंस्पेक्टर अमरेंद्र मंडल, हरि पिंगुआ आदि पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर आसपास की संस्थाओं के फादर व सिस्टर भी पहुंचे. सबने मिल कर दोनों के शवों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से तोरपा थाना लाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola