Aqua Glam Pool Fashion Show में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने आजमाया मॉडलिंग का हुनर, अक्टूबर में फिनाले

Updated:
विज्ञापन

एक्वा ग्लैम फैशन शो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में आयोजित एक्वा ग्लैम पूल फैशन शो के शुरुआती चरण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा. मिसेज झारखंड 2022 की विजेता प्रियंवदा सिन्हा समेत अन्य जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया. शो का ग्रैंड फिनाले अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

रांची. बोरेया, कांके में एक्वा ग्लैम पूल फैशन शो का आयोजन किया गया. शो के प्रारंभिक चरण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने मॉडलिंग कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मिसेज झारखंड समेत अन्य ने किया प्रतिभागियों का निर्णयन

फैशन शो में प्रतिभागियों का निर्णयन मिसेज झारखंड 2022 की विजेता प्रियंवदा सिन्हा, प्रियंका जायसवाल और राम ने किया. इस दौरान प्रतिभागियों के प्रदर्शन और आत्मविश्वास का आकलन किया गया.

कार्यक्रम में जयंत मिश्रा और प्रिया कगरा भी मौजूद रहे.

अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा ग्रैंड फिनाले

आयोजकों के अनुसार, फैशन शो का ग्रैंड फिनाले अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जायेगा. प्रारंभिक चरण में प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले का हिस्सा बनेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola