राशन दुकानदारों का बड़ा सम्मेलन 3 अक्टूबर को रांची में, ई-पॉस के लिए अलग सर्वर और कमीशन भुगतान की उठेगी मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के 25 हजार राशन दुकानदारों की समस्याओं को लेकर 3 अक्टूबर को रांची में एक बड़ा राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा. इसमें ई-पॉस मशीनों के लिए अलग सर्वर, 12 महीने के लंबित कमीशन भुगतान और ग्रेन एटीएम से रोजगार पर संकट जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

रांची. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को प्रदेश प्रधान महासचिव ज्ञानदेव झा के आवास पर हुई. बैठक में सर्वसम्मति से तीन अक्टूबर को रांची के अशोक नगर कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण हॉल में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

सम्मेलन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा राज्य के सभी 24 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे.

25 हजार दुकानदारों के लिए अलग सर्वर की मांग

एसोसिएशन के अनुसार सम्मेलन में राज्य के करीब 25 हजार राशन दुकानदारों की ई-पॉस मशीनों के सुचारू संचालन के लिए अलग सर्वर उपलब्ध कराने की मांग उठायी जायेगी. दुकानदारों के सामने आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जायेगी.

12 महीने से कमीशन नहीं मिलने का मुद्दा

बैठक में बताया गया कि विक्रेताओं को पिछले 12 महीनों से कमीशन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है. इस मुद्दे पर सम्मेलन में हड़ताल करने या न्यायालय की शरण लेने के विकल्पों पर चर्चा की जायेगी.

ग्रेन एटीएम से रोजगार पर संकट का मुद्दा

राज्य सरकार की ओर से लगाये जा रहे ग्रेन एटीएम को लेकर भी सम्मेलन में चर्चा होगी. एसोसिएशन का कहना है कि इससे राशन दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो सकता है. सम्मेलन में इस मुद्दे पर भी दुकानदारों का पक्ष रखा जायेगा.

बैठक का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिरोमणि यादव ने किया. मौके पर अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, देव कुमार साव, राजकुमार सिंह, राहुल पांडेय, अमित गुप्ता, अभिषेक भूषण और अमर लाल महतो समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola