electricity cost in jharkhand : जेबीवीएनएल 27 प्रतिशत तक महंगा करना चाहता है बिजली, विद्युत नियामक आयोग को दिया टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

Updated at : 16 Dec 2020 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
electricity cost in jharkhand : जेबीवीएनएल 27 प्रतिशत तक महंगा करना चाहता है बिजली, विद्युत नियामक आयोग को दिया टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बिजली टैरिफ में 27 प्रतिशत वृद्धि का दिया प्रस्ताव

विज्ञापन

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) ने बिजली टैरिफ में 27 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया है. निगम ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के पास वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नये टैरिफ का पिटिशन (याचिका) दाखिल किया है. इसके तहत एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट(एआरआर) 8083 करोड़ बतायी गयी है.

इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आयोग ने 6326 करोड़ रुपये के एआरआर की मंजूरी दी थी. इस बार जेबीवीएनएल ने इस एआरआर के जरिये 1757 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि की जरूरत बतायी है.

बताया जाता है कि जेबीवीएनएल ने फिलहाल टैरिफ का स्ट्रक्चर जमा नहीं किया है. कहा गया है कि इस वित्तीय वर्ष का अॉडिट नहीं हुआ है. वहीं, टैरिफ स्ट्रक्चर पर अभी बोर्ड अॉफ डायरेक्टर्स की मंजूरी नहीं ली गयी है. इस कारण दिसंबर में अंतिम तिथि देखते हुए फिलहाल टैरिफ पिटिशन दाखिल किया जाता है.

टैरिफ स्ट्रक्चर जनवरी 2021 में जमा किया जायेगा. आयोग के पास अभी यह विचाराधीन है. जेबीवीएनएल ने यह नहीं बताया है कि किस उपभोक्ता की श्रेणी में कितना टैरिफ बढ़ाना है. पिटिशन स्वीकृत होने के बाद आयोग जनसुनवाई की प्रक्रिया कर नये टैरिफ की घोषणा करता है. एआरआर के जरिये 1757 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि की जरूरत बतायी गयी

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola