निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेसडर धौनी ने डाला वोट
माता-पिता व पत्नी के साथ पहुंचे जेवीएम श्यामली स्कूल स्थित बूथ पर
रांची. निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेसडर व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने बुधवार को जेवीएम श्यामली स्कूल स्थित बूथ पर मतदान किया. वह दिन के 2.50 बजे पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह व माता देवकी देवी के साथ मतदान करने पहुंचे. इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ मतदान केंद्र संख्या 380 में मतदान किया. यहां पहले से काफी संख्या में महेंद्र सिंह धौनी के प्रशंसक मौजूद थे. कॉपर कलर की टीशर्ट व ब्लैक जींस पहन कर धौनी जैसे ही मतदान केंद्र पहुंचे, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में लेकर धौनी को मतदान केंद्र तक पहुंचाया. वोट देने के बाद उन्होंने मतदान कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवायी. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए