Hockey: दो वर्गों में पूर्वी क्षेत्र के अलावा दक्षिण क्षेत्र व साईं शक्ति फाइनल में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे प्रथम जूनियर महिला व सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को चार सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

रांची. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे प्रथम जूनियर महिला व सब जूनियर पुरुष इंटर जोन हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को चार सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये. जूनियर महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पूर्वी क्षेत्र ने शूटआउट में साईं बल को 3-0 से हरा कर फाइनल में पहुंची. पवित्रा होदम वीमेन ऑफ द मैच बनी. दूसरे सेमीफाइनल में साईं शक्ति ने पश्चिम क्षेत्र को 4-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं सब जूनियर पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दक्षिणी क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को शूटआउट में 3-1 से हरा कर फाइनल में पहुंचा. अक्षित मैन ऑफ द प्लेयर बने. दूसरे मैच में पूर्वी क्षेत्र ने साईं अकादमी को 4-2 से हरा कर फाइनल में जगह बनायी. निकोलस टोपनो मैन ऑफ द प्लेयर बने. शनिवार को महिला व पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले और तीसरे और चौथे स्थान के मैच होंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola