ePaper

Durga Puja 2023: इस बार रांची में बन रहा रॉकेटनुमा पंडाल, चंद्रयान-3 के साथ पूरे ब्रह्मांड का दिखेगा नजारा

Updated at : 19 Sep 2023 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja 2023: इस बार रांची में बन रहा रॉकेटनुमा पंडाल, चंद्रयान-3 के साथ पूरे ब्रह्मांड का दिखेगा नजारा

रांची में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी चल रही है. जगह-जगह पंडाल बनाए जा रहे हैं. इस बार रांची स्थित गाड़ी खाना चौक की ओर से रॉकेटनुमा पंडाल बनाया जा रहा है. जिसमें चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग और उसकी तमाम सामग्री को दिखाया जायेगा.

विज्ञापन

Durga Puja 2023: इस वर्ष शक्ति स्रोत संघ गाड़ी खाना चौक की ओर से पूजा पंडाल रॉकेटनुमा बनाया जा रहा है, जो देखने में चंद्रयान तीन का प्रारूप नजर आयेगा. इसमें इसरो के चंद्रयान की सभी उपलब्धियों को दिखाया जायेगा. इसके अलावा चंद्रयान 1, 2 और 3 की भी उपलब्धियों को दिखाते हुए लैब से लेकर चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग और उसकी तमाम सामग्री को दिखाया जायेगा. इसके अलावा मां भवानी के मुख्य दरबार को पूरे ब्रह्मांड के रूप में दिखाया जायेगा. यहां मां की आठ फीट ऊंची प्रतिमा बैठायी जायेगी. वहीं मुख्य पंडाल के समीप बड़ा सा एलइडी लगाया जायेगा, जिसमें लॉचिंग के कार्यक्रम का प्रसारण किया जायेगा.

कई दिनों से हो रहा पंडाल का निर्माण

स्थानीय कलाकार अजय वर्मा व बंगाल के कारीगरों के निर्देशन में इसका निर्माण पिछले कई दिनों से किया जा रहा है. पंडाल की ऊंचाई 50 फीट और लंबाई 80 फीट है. यह पंडाल आसमानी रंग का रहेगा. इसके अलावा अन्य रंगों की कलाकृति देखने को मिलेगी. समिति की ओर से बिजली के गेट में चंद्रयान से संबंधित विभिन्न कलाकृतियां देखने के लिए मिलेंगी. भक्तों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए समिति के सदस्य वहां तैनात रहेंगे.वहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और निजी गार्ड तैनात रहेंगे. पंडाल का पट षष्ठी के दिन बेलवरण के बाद खुलेगा. समिति की ओर से 1968 से लगातार पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है.

समिति में ये हैं शामिल

मुख्य संरक्षक : कामख्या सिंह, अजय सिंह, विनोद सिंह,पार्षद सुरेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, मनोज सिंह, राकेश सिंह, विजय सिंह व शैलेंद्र सिंह, अध्यक्ष आकाश सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह ,सोनू सिंह, मोनी सिंह, आदर्श सिंह, बंटी सिंह, कुणाल सिंह, छोटू सिंह, अनीश सिंह, धीरज सिंह, गुड्डू सिंह ,अनिल सिंह, पुन्नू सिंह व अमित सिंह गोगो.इसके अलावा अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर रखा गया है.

Also Read: Ganesh Chaturthi 2023: रांची में दस दिवसीय गणेश उत्सव शुरू, भक्तों में दिख रहा उत्साह

किसमें कितना खर्च

  • पंडाल 12 लाख.

  • प्रतिमा 1 लाख 90 हजार.

  • विद्युत सज्जा साढ़े तीन लाख.

  • अन्य खर्च डेढ़ लाख

किस साल कितना खर्च

  • 2017 नौ लाख

  • 2018 11 लाख

  • 2019 साढ़े नौ लाख

  • 2020 एक लाख

  • 2021 डेढ़ लाख

  • 2022 15 लाख

मीना बाजार लगाया जायेगा

समिति की ओर से पूजा पंडाल के समीप मीना बाजार लगाया जायेगा. इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉल से लेकर बच्चों के लिए झूले आदि लगाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola