DPS रांची में छात्र नेताओं को दिलायी नेतृत्व की शपथ, पहली बार 11वीं के छात्रों को मिली अहम जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डीपीएस स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इनवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन हुआ। नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को पद और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विज्ञापन

रांची. डीपीएस में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इनवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में नवनियुक्त छात्र परिषद के सदस्यों को उनके पद और जिम्मेदारियां सौंपी गयीं. इस बार पहली बार 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को डिप्टी पदाधिकारियों और वाइस हाउस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गयी.

विज्ञापन

प्राचार्या ने छात्र नेताओं को दिलायी जिम्मेदारी की सीख

समारोह में प्राचार्या डॉ जया चौहान ने छात्र नेताओं को नेतृत्व को सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के रूप में लेने की सीख दी. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया.

अतिथियों ने ईमानदारी और अनुशासन से नेतृत्व का दिया संदेश

कार्यक्रम में कर्नल सुदीप सिन्हा, एओ, तीन झारखंड बटालियन एनसीसी, सीआरपीएफ कमांडेंट रवि शंकर मिश्रा और आइजी (स्पेशल ब्रांच) प्रभात कुमार उपस्थित रहे. अतिथियों ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, साहस और करुणा के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया.

समारोह में ओम कुमार को डिप्टी हेड बॉय और अंतरा बनर्जी को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया. छात्र परिषद के अन्य नवनियुक्त सदस्यों को भी उनके पद और जिम्मेदारियां सौंपी गयीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola