पहाड़ी मंदिर की दानपेटी से डॉलर व दीनार भी निकले

दानपेटी से छह लाख 45 हजार 231 रुपये निकले. यह राशि पहाड़ी मंदिर विकास समिति के बैंक अकाउंट में जमा करायी जायेगी.
रांची. पहाड़ी मंदिर का दान पेटी रविवार को खोला गया. इसमें डॉलर एवं दीनार के साथ छह लाख 45 हजार 231 रुपये निकला. इसके अलावा कुछ नोट खराब भी हो गये थे. दानपेटी विकास समिति के सचिव राकेश सिन्हा, राजेश साहू, बादल सिंह के नेतृत्व में खोली गयी. नोटों की गिनती की प्रक्रिया में सभी सम्मानित सदस्य, मंदिर के पुजारी, सुखदेवनगर थाना व श्रद्धालुओं का भी सहयोग रहा. मौके पर राजेंद्र सिंह, राजकुमार तलेजा, उर्मिला चौधरी, दीपक नंदा, जीतू राम सिंह, पुजारी मनोज मिश्रा, बेबी सिंह, बद्री, अमन सिंह, अश्विनी, पूजा, सोनी, आकांक्षा शर्मा एवं तमाम शिव भक्त सहित अन्य उपस्थित थे. इस राशि को पहाड़ी मंदिर विकास समिति के बैंक अकाउंट में जमा कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




