रांची में 16 सितंबर से शुरू होगा पर्युषण महापर्व, 25 को निकलेगी शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में दिगंबर जैन समाज का पर्युषण महापर्व 16 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दशलक्षण पर्व, शोभायात्रा और क्षमापना जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

रांची : श्री दिगंबर जैन समाज का पर्युषण महापर्व 16 सितंबर से शुरू होगा. महापर्व को लेकर दोनों जिनालयों में प्रतिमाओं के मंजन (सफाई) का कार्य विधि-विधान से किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रावकों ने हिस्सा लिया. यह जानकारी समाज के सह मंत्री मनोज काला ने दी.

विज्ञापन

दस गुणों की होगी पूजा-अनुमोदना

दशलक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा से पर्व की शुरुआत होगी. इसके बाद मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन और ब्रह्मचर्य गुणों की पूजा-अनुमोदना की जायेगी. दस दिनों तक श्रद्धालु अपनी शक्ति के अनुसार व्रत, उपवास और साधना करेंगे.

महापर्व का आयोजन आचार्य ज्ञेयसागर और मुनिश्री नियोग सागर महाराज तथा पीयूष, जबलपुर के प्रदीप शास्त्री के सानिध्य में होगा. दोनों मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

अपर बाजार जैन मंदिर में सुबह सामूहिक संगीतमय पूजन वाद्य यंत्रों के साथ पंडित जी शास्त्री के सानिध्य में होगा. पूजन के बाद दैनिक प्रवचन, शास्त्र वाचन और मंडल पूजन आदि कार्यक्रम होंगे. शाम को आरती के साथ जैन युवा जागृति और जैन महिला जागृति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे.

25 को निकलेगी शोभायात्रा

महापर्व को लेकर दोनों मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा अपर बाजार समेत विभिन्न इलाकों से होते हुए रातू रोड स्थित वासुपूज्य जिनालय पहुंचेगी. यहां अभिषेक के बाद शोभायात्रा वापस जैन मंदिर लौटेगी, जहां इसका समापन होगा.

27 सितंबर को क्षमापना के साथ पर्युषण महापर्व का समापन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola