ePaper

Ranchi News : सावन शिवरात्रि पर भक्तों ने पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक

Updated at : 03 Aug 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : सावन शिवरात्रि पर भक्तों ने पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक

Ranchi News: सावन शिवरात्रि भर शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया. पहाड़ी मंदिर में भारी बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था.

विज्ञापन

रांची. सावन शिवरात्रि भर शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया. पहाड़ी मंदिर में भारी बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. यहां भक्त कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे थे. बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर समिति और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर पहाड़ी मंदिर आये थे. यहां उनका स्वागत किया गया.

महाकाल मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना की

कार्तिक नाथ ठाकुर ने महाकाल मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद मंदिर के पुजारी और समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना की. कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की तर्ज पर बहुत जल्द पहाड़ी मंदिर में भी संध्या आरती की शुरुआत की जायेगी. इसके लिए वहां की पूरी टीम भी मंदिर में आयेगी. बैठक में वित्त प्रभारी राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, अरुण वर्मा, पुजारी पिंटू बाबा, मनोज मिश्रा, राधाकांत पाठक, दीपक नंदा, राजकुमार तलेजा, उर्मिला चौधरी, पंकज कुमार और तड़ित राय सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola