दिल्ली पुलिस और एटीएस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अलकायदा से जुड़े 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के रांची, लोहरदगा और हजारीबाग जिलों में अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 18 ठिकानों पर छापेमारी की और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

झारखंड एटीएस ने आज केंद्रीय एजेंसियों की जानकारी के बाद अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड आतंकरोधी टीम ने एक साथ रांची, लोहरदगा और हजारीबाग के 16 ठिकानों पर छापेमारी कर 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस छापेमारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम दिल्ली से रांची आई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरफ्तार आतंकियों के पास से क्या हुआ बरामद ?

गुरुवार को झारखंड एटीएस, दिल्ली पुलिस, एसटीएफ और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय आतंकी गुट अलकायदा से जुड़े संदिग्धों के 16 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान एटीएस ने 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्त में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं. छापेमारी के दौरान एटीएस को आग्नेयास्त्र, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये. जानकारी के मुताबिक अब तक एटीएस की छापेमारी जारी है. फिलहाल एटीएस अभी कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं दे रही है. एटीएस ने ऑपरेशन पूरा होने पर सारी जानाकारी साझा करने की बात कही है.

Also Read: लोहरदगा में ATS ने क्यों मारा छापा ? आर्म्स समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Also Read: झारखंड के 14 जगहों पर ATS का छापा, सात लोग हिरासत में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola