प्रवासी राजस्थानियों ने राजस्थान में निवेश की जतायी इच्छा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 May 2024 12:09 AM
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के रांची प्रवास के दौरान मंगलवार को होटल रेडिशन ब्लू में विभिन्न ट्रेड एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की. साथ ही सीएम का अभिनंदन किया.
रांची. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के रांची प्रवास के दौरान मंगलवार को होटल रेडिशन ब्लू में विभिन्न ट्रेड एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की. साथ ही सीएम का अभिनंदन किया. प्रतिनिधियों का नेतृत्व राजस्थान के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने किया. व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने कहा कि झारखंड-बिहार सहित पूर्वी भारत में राजस्थान के लाखों प्रवासी राजस्थानी निवास करते हैं. हमारी इच्छा है कि हम अपनी जन्मभूमि राजस्थान के विकास में भी अपनी भागीदारी निभायें. आग्रह किया कि राजस्थान सरकार द्वारा टीम बनायी जाये, जो पूर्वी भारत के क्षेत्रों का दौरा कर प्रवासी राजस्थानियों से समन्वय बनाये. साथ ही प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल नीतियों का निर्माण करे. साथ ही राजस्थान में निवेश के लिए राजस्थानी प्रवासियों को आमंत्रित करे. इस अवसर पर मधुसूदन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, पलक टिया, सालासर वाले परमेश्वर शर्मा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










