बालक में डीएवी आलोक व बालिका में डीएवी बरियातू की टीम बनी चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

11वीं रांची जिला अंतर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

विज्ञापन

11वीं रांची जिला अंतर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न रांची. खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 11वीं रांची जिला अंतर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गया. बालक वर्ग के टीम चैंपियनशिप में डीएवी आलोक की टीम ने मारवाड़ी प्लस टू स्कूल को फाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर विजेता बनी. वहीं बालिका वर्ग में डीएवी बरियातू ने सरला बिरला स्कूल को 2-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया. वहीं एकल मुकाबले में बालक अंडर-11 हर्षित उरांव ने अभ्यांश गुप्ता को हरा कर विजेता बने. वहीं बालिका अंडर-11 के फाइनल में प्रेरणा ने यास्मिता राज को हरा कर चैंपियन बनी. बालिका अंडर-14 वर्ग में शांभवी बर्मन ने वान्या को हरा कर विजेता बनी. बालक अंडर-14 में मुजीद राजा ने श्री राम रतन को, अंडर-17 में मोहित राज ने अंशु गोपाल को, अंडर-19 में मोहित राज ने आर्यन रहमान को हरा कर विजेता बने. वहीं बालिका अंडर-17 में अनन्या सिंह ने इशी वीमा को, अंडर-19 में अनन्या सिंह ने अदिति सिंह को हरा कर एकल का खिताब जीता. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सुजाता भकत ने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर एनके डे, केके ठाकुर, अविनाश कुमार तिवारी, उमा रानी पालित सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola