Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात से बदलेगा मौसम, झारखंड में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Cyclone Tracker: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Cyclone Tracker: रांची-बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात ‘डाना’ का झारखंड में भी व्यापक असर पड़ेगा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में इस चक्रवात का असर 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रह सकता है. 24 अक्टूबर को कोल्हान में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. झारखंड में 22 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 23 अक्टूबर से झारखंड के मौसम में बदलाव दिखने लगेगा. 24 अक्टूबर को कोल्हान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं. इस दौरान हवा की गति 50 किमी प्रतिघंटे तक हो सकती है. 25 अक्टूबर को यह पूरे दक्षिणी हिस्से और मध्य झारखंड में ‘डाना’ का असर दिख सकता है. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 26 अक्टूबर को बादल छाये रह सकते हैं. 27 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की संभावना है. इस चक्रवात का नामकरण कतर ने किया है. इसका नाम ‘डाना’ रखा गया है, जिसका मतलब ‘खूबसूरत अनमोल मोती’ होता है.

चक्रवात का किस दिन कहां रहेगा असर

23 अक्टूबर: रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज (आंशिक असर).
24 अक्टूबर: खूंटी, पू सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां.
25 अक्टूबर: लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां.

Also Read: Jharkhand Weather: राज्य में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola