Cyclone Dana: तूफान दाना झारखंड में भी मचाएगा तबाही, 24 से 27 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, हाई अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Oct 2024 9:24 AM

विज्ञापन

Cyclone Dana Alert

Cyclone Dana Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में तूफान दाना का खास असर दिखाई दे सकता है. विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है.

विज्ञापन

Cyclone Dana Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात दाना ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है. ओडिशा के कई जिलों में भयंकर बारिश की संभावना है. तूफान का असर झारखंड के कई इलाकों में भी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. IMD ने कहा है कि 24 अक्टूबर से लेकर 26 अक्टूबर तक झारखंड के कई इलाकों में भारी मूसलाधार बारिश हो सकती है. कई जगहों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है.

24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक झारखंड में बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि झारखंड में तूफान दाना का खास असर दिखाई दे सकता है. विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक प्रदेश का मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान दाना के प्रभाव से 24 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

आज से दिख सकता है चक्रवात का असर

वहीं, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक झारखंड में मौसम में बदलाव आज यानी गुरुवार से दिख सकता है. उन्होंने कहा कि तूफान का असर आज (24 अक्टूबर) से राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अक्टूबर को पूरे झारखंड में बारिश हो सकती है. उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्व झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, जबकि कुछ हिस्सों में आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तूफान दाना की आहट के साथ ही मौसम विभाग ने 25 अक्टूबर को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिलों में अधिकांश जगहों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. IMD ने कहा है कि इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि कई हिस्सों में तेज हवा चलेगी. तूफान की त्रीवता को देखते हुए एनडीआरएफ ने एनडीआरएफ की कई टीमों को तैनात किया है.

Also Read: JMM 3rd List: जेएमएम ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा और योगेंद्र प्रसाद को इस सीट से दिया टिकट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola