कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

राजभवन गेट नंबर चार के पास की घटना

विज्ञापन

रांची. कोतवाली थाना क्षेत्र के राजभवन गेट नंबर चार के पास कार से धक्का लगने पर 22 वर्षीय युवक राम प्रवेश यादव की मौत हो गयी. मृतक न्यू पिंजरापोल का रहनेवाला था. मामले में मृतक के भाई राम नारायण यादव ने शनिवार को कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जांच के लिए जब्त कर लिया है. पुलिस चालक के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है. क्योंकि घटनास्थल पर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया था. शिकायतकर्ता के अनुसार राम प्रवेश यादव पेशे से गाय दुहने का काम करते थे. वह गाय दुहने के लिए कांके गये थे. वहां से वह अपनी साइकिल से लौट रहे थे. इसी दौरान शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें धक्का मार दिया था. घटना के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें रिम्स लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola