बीजेपी सांसद संजय सेठ के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे की मांग कर रहा साइबर फ्रॉड

रांची के सांसद संजय सेठ ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे की मांग किए जाने को लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने और झारखंड पुलिस से मामले में संज्ञान लेने को कहा है.
रांची: बीजेपी सांसद संजय सेठ के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर फ्रॉड लोगों से पैसे की मांग कर रहा है. मामला सामने आने के बाद रांची के सांसद श्री सेठ ने फेसबुक पर अपने ओरिजनल अकाउंट के माध्यम से लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी अकाउंट पर विश्वास और लेन-देन नहीं करें.
सांसद संजय सेठ ने की कार्रवाई करने की मांग
रांची के सांसद संजय सेठ ने फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे की मांग किए जाने को लेकर प्रशासन से कार्रवाई करने और झारखंड पुलिस से मामले में संज्ञान लेने को कहा है. फेसबुक पोस्ट पर सांसद संजय सेठ ने फर्जी अकाउंट के जरिये पैसे मांगने की बात साझा की है.
मेरे नाम पर फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे की मांग की जा रही है। आप सबसे अनुरोध है कि ऐसे किसी भी अकाउंट पर विश्वास और लेन-देन नहीं करें। इस मामले में मैंने प्रशासन से कार्रवाई को कहा है। @JharkhandPolice अविलंब संज्ञान लें। @ranchipolice pic.twitter.com/tWfqW1eIl3
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) July 2, 2023
Also Read: डॉ बीपी केशरी जयंती समारोह: केशरी काव्यांजलि का लोकार्पण, डॉ खालिक अहमद व मनपूरन नायक हुए सम्मानित
साइबर फ्रॉड ऐसे कर रहा पैसे की मांग
सांसद संजय सेठ ने उनके फर्जी अकाउंट के जरिये पैसे की मांग की जाने की बात कही है. इसमें एक व्यक्ति को सांसद की ओर से कहा जा रहा है कि मेरा एक फ्रेंड है, उसके पास मेरा 20 हजार रुपये है. उस पैसे को आपके अकाउंट से मेरे अकाउंट में डलवाना था. मेरे अकाउंट में कुछ प्रॉब्लम आ रहा है. एक या दो दिन में मेरा अकाउंट ठीक हो जायेगा, तो आप मुझे रिटर्न कर देना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




