जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये ठगे थे, गया जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डोरंडा थाना की पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में अशोक कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया़

विज्ञापन

रांची : डोरंडा थाना की पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में अशोक कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया़ वह मूल रूप से ग्राम चेतमा थाना पाटन और जिला पलामू का निवासी है. लेकिन वर्तमान में साउथ ऑफिस पाड़ा डोरंडा में रह रहा था़ वह उपाध्याय एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से हिनू में कंपनी चलाता था. वह कंपनी का निदेशक था. उसकी गिरफ्तारी डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से हुई थी.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक कंपनी के नाम पर रियल स्टेट का कारोबार करता था. कंपनी के नाम पर आम लोगों के अलावा कई सेवानिवृत्त तथा वर्तमान पुलिस अधिकारियों को जमीन दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है. उसने सभी को ग्राम गढ़खटंगा में जमीन देने के नाम रुपये लेकर एग्रीमेंट किया था. लेकिन लोगों को जमीन नहीं मिली. आरोपी के खिलाफ चार मार्च को डोरंडा थाना में एक केस दर्ज हुआ था.

शिकायतकर्ता ने अशोक कुमार उपाध्याय पर 14 लाख 99 हजार 500 रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था. इसके पूर्व आरोपी के खिलाफ 20 नवंबर 2019 को डोरंडा थाना में केस दर्ज हुआ था. शिकायतकर्ता ने जमीन दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने आरोप लगाया था. 27 मई 2019 को भी आरोपी के खिलाफ फर्जी पेपर के आधार पर जमीन दिलाने के नाम पर 9 लाख 50 हजार ठगने के आरोप में केस दर्ज हुआ था. जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप सही साबित हुये थे.

posted by : sameer oraon

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola