Covid-19 in jharkhand : हेमंत सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आज फेसबुक लाइव कर विरोध प्रदर्शन करेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी

रांची : झारखंड भाजपा (Jharkhand BJP) लगातार हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren government) पर हमलावर है. बात कानून व्यवस्था (law and order) की हो या कोरोना (covid-19) की. हमेशा इन दोनों मुद्दों पर भाजपा के निशाने पर है राज्य की हेमंत सरकार. झारखंड भाजपा ने मास्क (mask) नहीं पहनने पर एक लाख जुर्माना व दो साल जेल वाले अध्यादेश को तुगलकी फरमान करार दिया है. इसके विरोध में आज भाजपा शा चार बजे फेसबुक लाइव (Facebook Live) के जरिए विरोध दर्ज करायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड भाजपा ने मास्क नहीं पहनने पर एक लाख जुर्माना व दो साल जेल वाले अध्यादेश को तुगलकी फरमान करार दिया है. इसे जनविरोधी बताया है. भाजपा ने कहा है कि वह जनविरोधी अध्यादेश के प्रबल विरोध के लिए संकल्पित है. इसी क्रम में आज भाजपा चार बजे फेसबुक लाइव के जरिए विरोध कार्यक्रम कर पूरे झारखंड में अपना विरोध दर्ज करायेगी.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के कुल 7892 केस, 85 की हो चुकी मौत, झारखंड में 4288 एक्टिव केस

झारखंड भाजपा ने ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी है कि राज्य सरकार के एक लाख जुर्माने वाले तुगलकी फरमान के खिलाफ फेसबुक लाइव के माध्यम से आज शाम 4.00 बजे भाजपा कार्यकर्ता पूरे झारखंड में विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के काले अध्यादेश, जिसमें मास्क नहीं पहनने पर एक लाख का जुर्माना व दो साल जेल का प्रावधान है, उसे निरस्त कराने की मांग को लेकर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि फेसबुक लाइव के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola