Political News : संविधान के अनुसार नहीं चल रहा देश का शासन : कांग्रेस

Updated at : 27 Apr 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Political News : संविधान के अनुसार नहीं चल रहा देश का शासन : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों, युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश के छात्रों, युवाओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है. संविधान के अनुसार देश की शासन व्यवस्था नहीं चल रही है, बल्कि संविधान के प्रावधानों को कुचल कर तानाशाही रवैये के साथ निरंकुश शासन प्रणाली अपनायी जा रही है. श्री कमलेश रविवार को कांग्रेस भवन में संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे.

श्री कमलेश ने कहा कि छात्रों का भविष्य, युवाओं के सपने, महिलाओं का सम्मान, नागरिकों का आत्म सम्मान कुचला जा रहा है. अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरे लोगों की आवाज कोई नहीं सुन रहा. बैठक में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, रांची जिला से आने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, इंटक, ओबीसी, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, फिशरमैन कांग्रेस, विधि विभाग, पंचायती राज, पूर्व सैनिक विभाग, रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष के प्रमुख नेता मौजूद थे. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप तुलस्यान, जयशंकर पाठक, संजय पांडेय, अमूल्य नीरज खलखो, आलोक कुमार दुबे, राजेश गुप्ता छोटू, अभिलाष साहू, शकील अंसारी, राजन वर्मा, राकेश किरण महतो, कुमार राजा, राकेश महतो, विनय उरांव, सूर्यकांत शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे.

अगले 40 दिनों तक संविधान बचाओ अभियान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब न्यायपालिका को परोक्ष रूप से धमकाने की कोशिश की जा रही है. संविधान की मूल प्रस्तावना को तार-तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके विरोध में कांग्रेस खड़ी है. कांग्रेस उनके मंसूबों को जन सहयोग से पूरा नहीं होने देगी. कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि अग्रिम मोर्चा संगठनों को संविधान के संदर्भ में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, युवाओ, महिलाओं और किसानों के बीच विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. प्रदेश में संविधान बचाओ अभियान अगले 40 दिनों तक चलाया जायेगा. इस दौरान लोगों को संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

PRADEEP JAISWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola