Coronavirus In Jharkhand : रांची में कोरोना जांच के लिए 30 टीमें तैयार, जानिए आज कहां-कहां होगी कोरोना की जांच

Updated at : 18 Aug 2020 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Jharkhand : रांची में कोरोना जांच के लिए 30 टीमें तैयार, जानिए आज कहां-कहां होगी कोरोना की जांच

Coronavirus In Jharkhand : रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रांची में आज रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग की जायेगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए 30 टीमें तैयार की गयी हैं. 150 सदस्यों की टीम 20 जगहों पर कोरोना की जांच करेगी. रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जांच के लिए कैंप लगेगा.

विज्ञापन

Coronavirus In Jharkhand : रांची : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रांची में आज रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग की जायेगी. इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए 30 टीमें तैयार की गयी हैं. 150 सदस्यों की टीम 20 जगहों पर कोरोना की जांच करेगी. रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जांच के लिए कैंप लगेगा.

रांची की 20 जगहों पर आज कोरोना की जांच की जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए 30 टीमें तैयार की गयी हैं. रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कल सोमवार को मास टेस्टिंग के लिए सैंपल कलेक्शन और जांच के लिए गठित 30 टीमों के सभी 150 सदस्यों को मास टेस्टिंग के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव के लिए बनी टीमों के सदस्यों में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम समेत अन्य शामिल हैं. उपायुक्त ने टीम को निर्देश दिया कि वे टेस्ट करानेवाले सभी लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित करेंगे. सभी डिटेल्स को अंकित कर एसआरएफ आईडी बनाना आवश्यक है. बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने को भी कहा. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि टेस्टिंग टीम के सदस्य कोरोना वरियर का कार्य अब तक बखूबी निभाते आ रहे हैं. आप भी अपने कार्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें.

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना जांच के दौरान लापरवाही नहीं बरतें. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें और मास्क लगाना अनिवार्य है. टेस्टिंग टीम पीपीई किट, ग्लव्स इत्यादि सभी सुरक्षा के उपस्कर से लैस रहें ताकि उनके ऊपर कोरोना संक्रमण का कोई खतरा न हो.

कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रांची जिले में आज 20 जगहों पर कोरोना जांच कैंप लगाया जायेगा. सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन की मेडिकल टीमें मौजूद रहेगी. इन कैंपों में आसपास के स्थानीय लोग कोरोना जांच करा सकते हैं. कैंपों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग केंद्रों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी केंद्र पर मास्क लगा कर ही टेस्ट सैंपल जमा कराने पहुंचें. बिना मास्क के आनेवाले लोगों को लौटा दिया जायेगा.

रांची में सीएमपीडीआइ, हाइकोर्ट, रेडक्रॉस मोरहाबादी, होटवार जेल, मारवाड़ी भवन, सैनिक मार्केट, वेयर हाउस, कांके सीएचसी के पास, प्रखंड कार्यालय रातू, प्रखंड कार्यालय नगड़ी, प्रखंड कार्यालय नामकुम, सीएचसी सिल्ली, सीएचसी अनगड़ा, सीएचसी पिस्का, ओरमांझी, 10+2 हाइस्कूल सोसई आश्रम मांडर, मिडिल स्कूल ब्वॉयज बेड़ो, महादानी मैदान के पास, बीर बुधू भगत इंटर कॉलेज रघुनाथपुर चान्हो, अनुमंडल अस्पताल बुंडू, निलय कॉलेज ठाकुरगांव, सीएचसी तमाड़ तथा सीएचसी सोनाहातू में कैंप लगाया जायेगा.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola