ePaper

Corona Vaccine Update Jharkhand : झारखंड में वैक्सीन की कमी, इतने दिन में अगर नहीं पहुंचा वैक्सीन तो प्रभावित होगा टीकाकरण, केंद्र से मांगी गयी 10 लाख की डोज

Updated at : 06 Apr 2021 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccine Update Jharkhand : झारखंड में वैक्सीन की कमी, इतने दिन में अगर नहीं पहुंचा वैक्सीन तो प्रभावित होगा टीकाकरण, केंद्र से मांगी गयी 10 लाख की डोज

अभी तीन से चार दिन का ही वैक्सीन का स्टॉक बच गया है. स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने बताया कि विशेष अभियान के तहत रोज एक लाख से अधिक के टीकाकरण का लक्ष्य है. राज्य में अभी साढ़े तीन लाख के करीब डोज मौजूद है. केंद्र सरकार से 23 मार्च को पांच लाख वैक्सीन डोज और तीन अप्रैल को भी पांच लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. यानी 10 लाख डोज आना है. श्री सोन ने कहा कि अभियान को सफल करना है, तो टीका की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी, इसलिए भारत सरकार से मांग की गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Corona Vaccination Update In Jharkhand रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार विशेष अभियान चला रही है. वैक्सीन की जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार से दस लाख अतिरिक्त डोज की मांग की गयी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि सात अप्रैल तक वैक्सीन की आपूर्ति कर दी जायेगी.

अभी तीन से चार दिन का ही वैक्सीन का स्टॉक बच गया है. स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने बताया कि विशेष अभियान के तहत रोज एक लाख से अधिक के टीकाकरण का लक्ष्य है. राज्य में अभी साढ़े तीन लाख के करीब डोज मौजूद है. केंद्र सरकार से 23 मार्च को पांच लाख वैक्सीन डोज और तीन अप्रैल को भी पांच लाख वैक्सीन डोज उपलब्ध कराने की मांग की गयी है. यानी 10 लाख डोज आना है. श्री सोन ने कहा कि अभियान को सफल करना है, तो टीका की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी, इसलिए भारत सरकार से मांग की गयी है.

कोवैक्सीन की कमी, नहीं लग पा रहा पहला डोज :

पांच अप्रैल तक झारखंड के पास 351540 डोज ही बचे हैं, जो जिलों में आवंटित किये जा चुके हैं. इसमें 327780 कोविशील्ड और 23760 डोज कोवैक्सीन के शामिल हैं. कोवैक्सीन का डोज कम होने से अभी इसका पहला डोज देने पर रोक लगा दी गयी है.

कारण है कि फिलहाल 37 हजार लोगों को कोवैक्सीन का दूसरा डोज देना है. जब तक यह पूरा नहीं हो जाता है, तब तक कोवैक्सीन का पहला डोज नहीं दिया जायेगा. सरकार ने कई निजी अस्पतालों को भी फिलहाल कोवैक्सीन के डोज की आपूर्ति पर रोक लगायी है.

हालांकि विभागीय सूत्र कहते हैं कि यदि तीन दिन में वैक्सीन की खेप नहीं पहुंची, तो टीकाकरण प्रभावित हो सकता है. इधर चतरा और पश्चिमी सिंहभूम में कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है. रांची के भी कई सेंटर में लोगों को वैक्सीन को लेकर परेशानी है. हालांकि कोविशील्ड सभी सेंटर में उपलब्ध हैं.

15 के बाद भी चलता रहेगा विशेष अभियान

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि विभाग लगातार केंद्र के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि चार अप्रैल से पंचायत स्तर पर विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है. 14 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा. छह अप्रैल को सामान्य टीकाकरण होगा. फिर सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अभियान चलेगा. आठ को भी अभियान चलना है. इसके बाद 10 व 11, फिर 13 व 14 अप्रैल को अभियान चलना है.

सचिव ने कहा कि 15 अप्रैल के बाद भी विशेष अभियान चलता रहेगा. उन्होंने कहा कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह कोवैक्सीन भी उपलब्ध हो जायेगा. अभी कोवैक्सीन का पहला डोज नहीं दिया जा रहा है, ताकि दूसरे डोज वाले को असुविधा नहीं हो. 14 अप्रैल से कोवैक्सीन की खेप आने लगेगी, तो जिन लोगों ने 20 मार्च को कोवैक्सीन का पहला डोज लिया है, उन्हें 20 अप्रैल को दूसरा डोज भी उपलब्ध हो सकेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola