Corona Vaccine Update In Jharkhand : कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य था 15761 स्वास्थ्यकर्मियों पर, लेकिन लगा 7158 को ही
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Feb 2021 11:28 AM
कोरोना टीका लगाने के मामले झारखंड अपने तय लक्ष्य से बेहद पीछे, 15761 स्वास्थ्यकर्मियों से 7158 को ही लगा टीका
corona vaccine latest news in jharkhand, jharkhand corona vaccine status रांची : झारखंड में सोमवार को 153 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण हुआ. इन केंद्रों पर 15761 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित था, पर 7158 को ही टीका लगा. जो लक्ष्य का 45 प्रतिशत है. सोमवार को दो स्वास्थ्यकर्मियों ने एइएफआइ रिपोर्ट की. दोनों को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
वहीं, सोमवार से कोवैक्सीन का टीका लगाना शुरू हो गया. धनबाद में कोवैक्सीन के लिए एक सेंटर में 100 लोगों काे कोवैक्सीन देना था, लेकिन 20 स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगाया गया. गौरतलब है कि 24 जनवरी को भारत सरकार ने कोवैक्सीन का 37,760 डोज भेजा था. इससे पूर्व कोविशील्ड का ही टीका लगाया जा रहा था.
रांची में 1153 को लगा टीका : रांची में सोमवार को 12 केंद्रों पर टीकाकरण का लक्ष्य 1787 था, लेकिन 1153 स्वास्थ्यकर्मियों को ही टीका लगा. गढ़वा में 27, जमशेदपुर में 431, देवघर में 410, हजारीबाग में 163 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया.
सैम्फोर्ड अस्पताल में सोमवार से कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया. अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों का कोरोना टीका लगाया गया. पहला टीका आयुष चौधरी को लगाया गया. टीका अभियान की शुरुआत सीइओ धनंजय ओझा ने की. उन्होंने बताया कि टीका सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को लगाया जायेगा.
टीकाकरण प्रोटोकॉल के तहत आराम कक्ष भी बनाया गया है, मेडिकल डायरेक्टर डॉ घनश्याम सिंह ने बताया कि टीका के लिए स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह है. शुभारंभ के समय डॉ गणेश कुमार, दिवाकर मेहता, वीरेंद्र पांडेय, जयंत कुमार, नेहा प्रसाद, हिमांशु कुमार, विनीत कुमार, सूरज दुबे व अशोक दुबे मौजूद थे.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










