ePaper

Corona infected patient in jharkhand : 16675 लोगों की जांच की गयी, 261 संक्रमित मिले

Updated at : 16 Feb 2024 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
Corona infected patient in jharkhand : 16675 लोगों की जांच की गयी, 261 संक्रमित मिले

मंगलवार को 16675 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 261 नये संक्रमित मिले हैं.

विज्ञापन

रांची : मंगलवार को 16675 लोगों की कोरोना जांच की गयी, जिसमें 261 नये संक्रमित मिले हैं. यह कुल सैंपल का 1.59 प्रतिशत है. हालांकि हाल के दिनों में खासकर 13 नवंबर के बाद से औसतन 12 से 13 हजार लोगों की जांच प्रतिदिन की जा रही है. जबकि इसके पूर्व प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोगों की जांच की जा रही थी. कम जांच होने की वजह से राज्य में सैंपल का बैकलॉग बढ़कर 18316 हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने कहा कि त्योहार की वजह से जांच में भी असर पड़ रहा है. कई लोग जांच कराने भी नहीं निकल रहे हैं. पर त्योहार समाप्त होते ही जांच में तेजी अा जायेगी. तब जांच 25 हजार से अधिक होने लगेगी. मंगलवार को जमशेदपुर के तीन मरीजों की मौत भी हो गयी है. राज्य में अबतक 931 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है. वहीं 106491 संक्रमित मिल चुके हैं और 102891 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 2669 है.

कहां से कितने संक्रमित मिले :

मंगलवार को कुल 261 में संक्रमितों में सर्वाधिक 86 संक्रमित रांची जिले से मिले हैं. 84 मरीज स्वस्थ हुए हैं. रांची में इस समय 912 एक्टिव केस है. वहीं बोकारो से 26, चतरा, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा से एक-एक संक्रमित मिले हैं. देवघर व धनबाद से 23-23, दुमका, हजारीबाग व प. सिंहभूम से चार-चार, जमशेदपुर से 21,गिरिडीह से पांच, गुमला, पाकुड़ व सरायकेला से दो-दो, गोड्डा व सिमडेगा से तीन-तीन, जामताड़ा से सात, लातेहार व पलामू से 16-16 संक्रमित मिले हैं.

343 की रिपोर्ट निगेटिव :

मंगलवार को कुल 343 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं. इनमें बोकारो से 36, देवघर से 13, धनबाद से 57, दुमका से दो, जमशेदपुर से 64, गढ़वा से पांच, गिरिडीह व गोड्डा से तीन-तीन, हजारीबाग से चार, लातेहार,रामगढ़ व पलामू से 12-12, रांची से 84, साहिबगंज से छह, सरायकेला से 14, सिमडेगा से 11 व प. सिंहभूम से पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola