Education News : रांची विवि पीजी इतिहास विभाग में मना संविधान दिवस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में मंगलवार को संविधान दिवस पर बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह ने भारतीय संविधान की व्याख्या की.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में मंगलवार को संविधान दिवस पर बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ सुजाता सिंह ने भारतीय संविधान की व्याख्या की और इसके महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर डॉ राजकुमार, डॉ मोहित कुमार लाल, डॉ कंजीव लोचन ने भी अपने विचार रखे. विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रदर्शनी और संभाषण का आयोजन किया गया. शिखा केडिया ने संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला. प्रदीप और कंडुलना ने संविधान की विशिष्टताओं का विवरण प्रस्तुत किया. पोस्टर प्रदर्शनी में महिमा, तृषा, निकिता, मोहित एवं कृतित्व की भागीदारी रही. संचालन अभिनंदन ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश, प्रिया, ममता, सुमन, शफक और रत्नेश का योगदान रहा.

निर्मला कॉलेज में मना संविधान दिवस व जनजातीय गौरव दिवस

रांची. निर्मला कॉलेज में मंगलवार को निर्मला कॉलेज में संविधान दिवस और जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जनजातीय गीतों और नृत्य से हुई. छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की. वहीं पीपीटी द्वारा विभिन्न जनजातीय नायकों के जीवन को दर्शाया गया. प्राचार्या डॉ सिस्टर ज्योति ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को जल जंगल और जमीन की रक्षा करने का संदेश दिया. इसके बाद कॉलेज एनएसएस द्वारा संविधान दिवस मनाया गया. छात्राओं ने प्रस्तावना भी पढ़ा एवं देश का जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ ली. कार्यक्रम पदाधिकारी सिस्टर सुषमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola