SIR: दावा-आपत्ति की अवधि 15 दिन बढ़ने पर कांग्रेस ने जताया स्वागत, फॉर्म-7 पर दोनों पक्षों को सुनने की मांग
कांग्रेस का झंडा | प्रभात खबर
रांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा-आपत्ति की अवधि 15 दिन बढ़ा दी गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस फैसले का स्वागत किया है और पात्र लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है.
रांची. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति की अवधि 15 दिन बढ़ाये जाने का स्वागत किया है. कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव और सूर्यकांत शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर दावा-आपत्ति की अवधि एक माह बढ़ाने की मांग की थी.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जो पात्र लोग अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठाकर अपना नाम सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करें. वहीं, एएसडीडी सूची में किसी तरह की कमी या त्रुटि रह गयी है, तो आम लोग निर्धारित अवधि के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
फॉर्म-7 पर दोनों पक्षों को सुनने की मांग
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि फॉर्म-7 के प्रत्येक आवेदन पर निर्णय लेने से पहले संबंधित दोनों पक्षों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाये. उन्होंने कहा कि इससे आपत्ति और दावे की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सकेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए