ePaper

गोड्डा से दीपिका, चतरा से केएन त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा मैदान में

Updated at : 17 Apr 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने गोड्डा से महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड की तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. कांग्रेस ने गोड्डा से महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं, चतरा से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को मौका दिया है. धनबाद से बेरमो विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया है. जानकारी के अनुसार, झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से सात ‘कांग्रेस’ के कोटे में आयी हैं. पार्टी ने अब तक छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं. पहली सूची में खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग से उम्मीदवारों की घोषणा की गयी. रांची की सीट पर अब तक फैसला नहीं हुआ है. इस सीट से सुबोधकांत सहाय का नाम आगे चल रहा था, लेकिन पिछले कई दिनों से मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम भी चर्चा में है. श्री सहाय के रास्ते में उम्र रोड़ा बन गयी है. पिछले दिनों भाजपा के पूर्व सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे. खबर है कि श्री चौधरी को इसी आधार पर टिकट नहीं दिया जा रहा कि उनकी उम्र अधिक हो गयी है.

चार सीटों को लेकर कई दिनों से चल रहा था मंथन :

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के चार सीटों को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन चल रहा था. दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की दो बार बैठक हुई. पहली बार में स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों पर एक-एक नाम भेजे थे. पिछले रविवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संयोजक केपी राणा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में इन सभी सीटों से एक-एक नाम जोड़े गये.

अंतिम समय में प्रदीप का नाम हटा, कोर्ट केस बना रोड़ा :

गोड्डा से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदीप यादव का नाम आगे चल रहा था. गोड्डा सीट को लेकर पिछले कई दिनों से पार्टी केंद्रीय नेतृत्व मंथन कर रहा था. श्री यादव को चुनावी तैयारी के लिए भी कहा गया. लेकिन, दिल्ली दरबार में यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर एक खेमा पहुंचा. कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर आलाकमान बैकफुट पर आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola