छह मई को नामांकन करेंगी रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी. यशस्विनी के नामांकन के मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दल के नेता शामिल होंगे.
विज्ञापन
रांची (प्रमुख संवाददाता). रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय छह मई को नामांकन दाखिल करेंगी. यशस्विनी के नामांकन के मौके पर कांग्रेस, झामुमो, राजद और वाम दल के नेता शामिल होंगे. नामांकन में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे. यशस्विनी के नामांकन को लेकर पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने ताकत लगायी है. पार्टी के स्तर पर भी तैयारी चल रही है.
कांग्रेसी प्रत्याशी ने सिविल कोर्ट में किया जनसंपर्क
रांची. रांची सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर में जनसंपर्क किया. इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता व रांची के पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, सुरेंद्र सिंह, विनय सिंहा दीपू भी थे. यशस्विनी सहाय ने अधिवक्ताओं के सीट पर जाकर उनसे समर्थन मांगा तथा उन्हें वोट करने की अपील की.भाजपा के देश विरोधी विचारधारा का भंडाफोड़ करें : राजा
रांची. रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने लोकसभा चुनाव को लेकर मोरहाबादी प्रखंड बूथ कमेटी के पदाधिकारियों साथ बैठक की. बैठक में श्री राजा ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता आम लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा की देश विरोधी विचारधारा को उनके सामने रखें. बैठक में श्री राजा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार अपने वादों को पूरा करने में निरंतर असमर्थ रही है. ऐसे में इस आम चुनाव में भाजपा को आम जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं है. बैठक में विक्की करमाली, सुदीप उरांव जी, गौरव सिंह समेत महानगर कांग्रेस के कई सदस्य उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन