पूर्व कुलपति डॉ सीआर लाहा को RU परिवार ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ सीआर लाहा के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है. विवि मुख्यालय में आयोजित शोकसभा में उनके बहुमूल्य योगदान को याद किया गया.
रांची. रांची विवि के पूर्व कुलपति और शिक्षाविद डॉ सीआर लाहा के निधन पर सोमवार को विवि मुख्यालय में शोकसभा आयोजित की गयी. कुलपति प्रो सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में विवि के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ लाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया.
कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि डॉ सीआर लाहा के निधन से रांची विवि ने एक विद्वान शिक्षाविद, समर्पित अकादमिक प्रशासक और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्व को खो दिया है. उन्होंने डॉ लाहा के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.
विवि परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शोकसभा में प्रो सुदेश साहू, डॉ आरके शर्मा, अजय कुमार, संजय सिंह, अजय लकड़ा, विप्लव पांडेय, डॉ दिलीप प्रसाद, डॉ धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ स्मृति सिंह, अजय साहा, नवीन चंचल, अर्जुन राम, वीरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए