16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस, पीसीसीएफ बोले- पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं

Updated:
विज्ञापन

पीसीसीएफ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्व ओजोन दिवस नजदीक है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने राज्यवासियों से ओजोन परत और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया है. उन्होंने एसी, फ्रिज के उचित रखरखाव और ऊर्जा खपत कम करने जैसे सुझाव दिए.

विज्ञापन

रांची. विश्व ओजोन दिवस 16 सितंबर को मनाया जाएगा. इससे पूर्व प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) संजीव कुमार ने राज्यवासियों से ओजोन परत, वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने वाला महत्वपूर्ण प्राकृतिक सुरक्षा कवच है. इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है.

पीसीसीएफ ने कहा कि घरों में एसी और फ्रिज का उचित रखरखाव किया जाना चाहिए. पुराने कूलिंग उपकरणों का भी उचित तरीके से निस्तारण जरूरी है. इसके अलावा ऊर्जा की अनावश्यक खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने जैसे कदम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.

उन्होंने कहा कि विश्व ओजोन दिवस केवल जागरूकता का अवसर नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक रहने और जिम्मेदारी निभाने की जरूरत की याद दिलाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola