Jharkhand Weather News: कनकनी के साथ झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, 6 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, रहें सावधान

Updated at : 19 Dec 2021 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather News: कनकनी के साथ झारखंड में बढ़ने लगी ठंड, 6 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, रहें सावधान

jharkhand news: झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है. रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगी. वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: कनकनी के साथ झारखंड में ठंड बढ़ने लगी है. सुबह में कोहरा या धुंध और फिर बाद में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान हवा में ठंडापन रहने के कारण दिन में भी ठंड लगने लगी है. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. लगातार बढ़ते ठंड से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गयी है. वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की बात कही गयी.

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भागों में अगले 24 घंटे के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है. वहीं, राज्य के शेष भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है. इस दौरान हवा चलने से कनकनी बढ़ेगी.

20 से 23 दिसंबर, 2021 तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. फिर बाद में आसमान साफ रहेगा. धूप खिली मिलेगी. 24 और 25 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध के साथ आंशिक बादल छाये रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज प्रोजेक्ट को क्यों रद्द कराना चाहते हैं आंदोलनकारी
न्यूनतम और अधिकतक तापमान

20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है. वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगी. इसके अलावा 21 दिसंबर को न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सिल्सियस, 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस तथा 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

रविवार को 6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

19 दिसंबर यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा चलने के कारण दिन में भी कनकनी लगने लगी. वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रही. पलामू समेत उत्तरी छोटानागपुर में कड़ाके की ठंड पड़ी. गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ़ और बोकारो में भी ठंड का असर देखा गया.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola