झारखंड में 2,175 पशुपालकों को संस्थागत प्रशिक्षण, दुधारू पशुओं के बेहतर प्रबंधन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

रांची. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित पशुपालकों को दुधारू पशु प्रबंधन और पशु पोषण का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के अधिकारियों ने पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुओं के प्रबंधन, पोषण और दुग्ध उत्पादन बढाने के उपायों की जानकारी दी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में निदेशक पशुपालन रोबिन टोप्पो, निदेशक गव्य डॉ संजीव कुमार, उप निदेशक डॉ मनोज कुमार तिवारी सहित विभागीय अधिकारी और प्रशिक्षण संस्थान के कर्मी मौजूद थे. इस अवसर पर पशुपालकों के बीच प्रशिक्षण किट का भी वितरण किया गया.

संस्थान के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक राज्य के 16 जिलों के कुल 2,175 पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और निबंधित पशु आपूर्तिकर्ताओं को संस्थागत प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वर्तमान प्रशिक्षण सत्र में करीब 250 पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्रशिक्षण के दौरान पशुओं के बेहतर रखरखाव, संतुलित पोषण और दुग्ध उत्पादन बढाने से जुडे व्यावहारिक उपायों पर जानकारी दी गयी. विभाग का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी देकर पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन में सुधार लाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola