ePaper

झारखंड के शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर लाने जाएंगे CM हेमंत सोरेन, कल सुबह 7 बजे पहुंचेंगे रांची

Updated at : 06 Apr 2023 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर लाने जाएंगे CM हेमंत सोरेन, कल सुबह 7 बजे पहुंचेंगे रांची

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब हमारे बीच नहीं रहे. सीएम हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर लाने जाएंगे. जिसके बाद उनके पैतृक आवास बोकारो में अंतिम संस्कार किया जायेगा.

विज्ञापन

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अब हमारे बीच नहीं रहे. झारखंड के टाइगर और राजनीतिक दिग्गज नेता ने अहले सुबह अंतिम सांस ली. चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में उनका निधन हो गया. सीएम हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर लाने जाएंगे. जिसके बाद उनके पैतृक आवास बोकारो में अंतिम संस्कार किया जायेगा. यह जानकारी शिक्षा मंत्री के बेटे अखिलेश महतो ने ट्वीट कर दी है.

पैतृक आवास बोकारो में होगा अंतिम संस्कार

बेटे अखिलेश महतो ने कहा कि मेरे पिता जी का पार्थिव शरीर कल 7 अप्रैल 2023 दिन- शुक्रवार को प्रातः 7 बजे चेन्नई से रांची लाया जाएगा. जहां से उनके अंतिम दर्शन के लिए उन्हें विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. समस्त कार्यक्रम पैतृक आवास ग्राम-अलारगो, भण्डारीदह ( बोकारो) में सम्पन्न होंगे. जिसके बाद दोपहर 1 बजे उनकी अंतिम यात्रा गांव – अलारगो से भण्डारीदह (दामोदर घाट) तक होगी.

अंतिम दर्शन के लिए ले जायेगा झारखंड विधानसभा परिसर

अंतिम संस्कार से पहले जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर को सुबह 07.30 बजे झारखंड विधानसभा परिसर ले जाया जाएगा. उसके बाद सुबह 08 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में स्व० जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा.

Also Read: Jagarnath Mahto Death LIVE: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का कल पैतृक आवास में होगा अंतिम संस्कार
7 अप्रैल तक राजकीय शोक

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जरनाथ महतो के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा. 6 अप्रैल से 7 अप्रैल तक राजकीय शोक होगा. इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इस दौरान किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह नहीं होगा.

बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. कई मंत्रियों ने ट्वीट कर दुख जताया तो कई मंत्रियों ने शोक सभा का आयोजन कर मौन रखा. सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड के टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे. झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया.

Also Read: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राजनीतिक दलों में शोक की लहर

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola