झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, राजनीतिक दलों में शोक की लहर

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है. बता दें कि पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था. चेन्नई में इलाज के दौरान शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का निधन हो गया.
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है. बता दें कि पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उनको स्वास्थ्य में परेशानी को देखते हुए उन्हे रांची से चेन्नई एरलिफ्ट कर ले जाया गया था. इलाज के दौरान ही शिक्षा मंत्री का निधन हो गया. मंत्री के निधन से राजनीतिक दलों में शोक की लहर है. जगरनाथ महतो का निधन अहले सुबह 6:30 बजे चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में हुई है.
बता दें कि पिछले दिनों अस्वस्थ्य महसूस होने के बाद उन्हें पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था. सीएम हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिया था. इसके बाद उन्हें एयर एंबुएं लेंस से चेन्नई ले जाया गया था. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी थी.
बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने कहा कि, झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है. लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है. राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि ॐ शांति ॐ शांति.
झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी… pic.twitter.com/6JlutQ5E7O— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 6, 2023
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nutan kumari
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




