ePaper

PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत, ऐसे बढ़ाया हौसला

Updated at : 12 Oct 2023 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को किया पुरस्कृत, ऐसे बढ़ाया हौसला

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मान राशि वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश का कोई भी खेल झारखंड के खिलाड़ियों के बिना पूरा न हो. हमारे खिलाड़ी हुनर का प्रदर्शन कर दुनिया में नाम रोशन करें.

विज्ञापन
undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के खिलाड़ी उत्साहित होकर खेल के प्रति अपने आप को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. आप सभी खिलाड़ियों के इस प्रयास को हम यूं ही जाया नहीं होने देंगे. आपके हुनर को तराशने और एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की हर कोशिश हमारी सरकार करेगी. सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनके प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाने का कार्य राज्य सरकार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि झारखंड में खेल का एक वट वृक्ष तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है. खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी. कोई भी नकद पुरस्कार 50 हजार से कम न हो, यह हमारी सरकार ने तय किया है. अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपए तक सरकार ने की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शारीरिक रूप से ठीक नहीं हैं और खेल के प्रति जिनका रुझान है उनके लिए भी खेल प्रतिस्पर्धा हेतु अलग व्यवस्था बनाएंगे.

undefined

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब शुरू किया जा रहा है. प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 (पच्चीस हजार रुपए) की अनुदान राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहां भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उदेश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है. पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इस वर्ष हम इसका दायरा 5 जिलों से बढ़ाकर 7 जिला करने वाले हैं.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी. देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 के बीच किया जा रहा है. इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी. झारखण्ड की बेटियां भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी. यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है. यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्र कर उन्हें हर संभव मदद की जाएगी. इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्ण विवरण होगा.

undefined

पर्यटन, कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति बनने के बाद पहली बार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया जा रहा है. आज 222 खिलाड़ी तथा 48 से अधिक प्रशिक्षकों के बीच लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों को एक बेहतर दिशा की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है. आने वाले समय में भी खेल विभाग मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर कार्य योजना बनाते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. मौके पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, विभागीय सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त अमीत कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव सहित कई पूर्व ओलंपियन खिलाड़ी, सम्मानित हुए खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola